सोनभद्र (राबर्ट्सगंज)। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड. पवन कुमार सिंह ने मांग किया है कि कीर्ति पाली क्लीनिक से लेकर बढ़ौली चौराहे तक धूल उड़ रही है, जगह-जगह गढ्ढे हो गए है एवं गिट्टी उखड़ गई हैं। ऐसे मे आम राहगिरों को काफी परेशानी हो रही है एवं धर्मशाले चौराहे से चंडी होटल तक पश्चिम साइड का सर्विस लेन पूर्ण रूप से खराब है। आने जाने वालों को काफी परेशानी सहना पड़ रहा है।
आरोप लगाया कि कार्यदाई संस्था गैरजिम्मेदार होकर केवल पानी डालकर खाना पूर्ति कर रही है। बारिश के कारण गिट्टी उखड़ गई है। विभाग ने गड्ढों में केवल गिट्टी डालकर काम पूरा कर दिया। बारिश के कारण गिट्टी उखड़ गई है। सड़क की स्थिति खराब है। कुछ महीने पहले मरम्मत की गई सर्विस लेन बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई है। आए दिन छोटे वाहन का दुर्घटना होने से संदेशा बना रहता हैं। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग किया है कि अविलंब सर्विस लेन को बनाया जाए।



