News

केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास से जनपदवासियों को एक और बड़ी सौगात; रमईपट्टी कनौरा घाट बेलवन सिंधोरा मार्ग के उच्चीकरण/चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हेतु मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

मीरजापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने दिनांक 01.10.2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर रमई पट्टी कनौराघाट बलवन सिंधोरा मार्ग जनपद मिर्जापुर की सड़क के उच्चीकरण/चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हेतु अनुरोध किया गया था। जिसके क्रम में लोक निर्माण विभाग ने जनपद मिर्जापुर के प्रमुख अन्य जिला मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के नए कार्य हेतु जनपद मिर्जापुर में रमई पट्टी कनौराघाट बेलवन सिंधोरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य लंबाई 17.400 कि0मी0 की 5 वर्षीय संरक्षण सहित व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत रुपए 32.12 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए लागत के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025 26 में कुल रुपया 642.40 लाख व्यय हेतु शर्तों/प्रतिबंधों सहित अवमुक्त किए जाने के सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने उपरोक्त मार्गो के चौड़ीकरण/उच्चीकरण एवं सुंदरीकरण हेतु मान नीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा सहर्ष अनुमति प्रदान किए जाने पर उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा जनपद मिर्जापुर को एक बड़ी सौगात दी गई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद वासियों की तरफ से भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रमईपट्टी कनौरा घाट बेलवन सिंधौरा मार्ग के बन जाने से जनपद वासियों को शहर आने-जाने में एक सुगम मार्ग मिलेगा और उन्हें आने-जाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!