News

2 दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रित को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत बीमा धनराशि ₹20-20 लाख का सौंपा चेक

मीरजापुर।
शुक्रवार, 14 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा अधिकारीगण रिजनल हेड वाराणसी गंगा सिंह, आरबीडीएम धर्मेन्द्र कुमार, हेड मेन ब्रांच मीरजापुर उत्पल उज्ज्वल के साथ थाना चुनार पर तैनात दिवंगत आरक्षी-मो0 जमशेद खान पुत्र मशरुर अहमद खाँ निवासी ग्राम खीजीरपुर अलीनगर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर व थाना कछवां पर तैनात दिवंगत उपनिरीक्षक छोटू राम पुत्र स्व0सकलदीप निवासी ग्राम किशुनपुरा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर के असामयिक दुःखद निधन पर पुलिसकर्मियों के आश्रित परिजनों (नॉमिनी) को बैंक ऑफ बड़ौदा पुलिस सैलरी पैकेज की बीमा की धनराशि ₹ 20-20 लाख का चेक प्रदान कर सांत्वना दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

हेड मेन ब्रांच मीरजापुर उत्पल उज्ज्वल ने बताया कि पुलिस सैलरी पैकेज के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा निम्नांकित को बीमा की धनराशि प्रदान की गयी है, जिसमे दिवंगत आरक्षी मो0 जमशेद खान की पत्नी ‘संजम आरा’ को ₹ 20 लाख का चेक और दिवंगत उपनिरीक्षक छोटू राम की पत्नी ‘लालसा देवी’ को ₹ 20 लाख का चेक प्रदान किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!