News

सेंट्रल हिंदू स्कूल साउथ कैम्पस और जे एस पब्लिक स्कूल मे बाल मेले का आयोजन

मीरजापुर।
सेंट्रल हिन्दू स्कूल राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बीएचयू बरकछा मे बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य प्रभारी प्रो० विनोद कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से डॉ० मनोज कुमार मिश्रा, डॉ० संदीप चौधरी व सलाहकार संतोष उपाध्याय मौजूद रहे।

बच्चों द्वारा तरह-तरह की लगभग 25 स्टॉल लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन, गेम, जोन इत्यादि मेले में आए लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र रहे। मेले को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु विद्यालय परिवार की तरफ से प्राचार्या डॉ स्वाति अग्रवाल के मार्गदर्शन में शिक्षक विवेक प्रकाश, आनंद पाठक, डॉ० रामनंद, सुश्री अंजलि मौर्या, श्रीमती शैफाली दीक्षित, श्रीमती पूजा सिंह, सुशील कुमार तथा कार्यालय सहायक पीयूष आर्य का सहयोग रहा। साथ ही साथ मेले के सफल आयोजन में विद्यालय के अन्य कर्मचारीगण पिंकू व अनीता का विशेष योगदान रहा।

बाल दिवस पर बच्चों ने लगाया बाल मेला
चुनार, मीरजापुर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन ‘बाल दिवस ‘के अवसर पर शुक्रवार को गंगेश्वर नाथ मुहल्ले में स्थित जे एस पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद चुनार अध्यक्ष मंसूर अहमद रहे। विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश सिंह ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता और अंगवस्त्रम से स्वागत किया।

 कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य, गीत और नाट्य मंचन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साथ ही बच्चों द्वारा बाल मेला भी लगाया गया। जिसमें खाने पीने की वस्तुओं की दुकानें सजाई गई थी। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल, सुरेश वर्मा, जिलाजीत सिंह, प्रवीन सिंह यादव, धीरेन्द्र सिंह, राजू यादव सहित अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे। संचालन सृष्टि सिंह ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!