News

एडीएम ने जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कर की विस्तृत समीक्षा

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुपालन मे अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक आहूत की गई।

 बैठक मे चुनार से तीन किमी आगे स्थित लगभग 10 ईकाईयो को जोड़ने वाले चुनार उदित नगर बड़ागाॅव जर्जर बनवाने पर चर्चा, ओ0डी0ओ0पी0 सी0एफ0सी0 निर्माण पर चर्चा, शहरी क्षेत्र मे पेयजल की व्यवस्था हेतु खोदे गए गड्ढे ठीक कराने पर चर्चा, विद्युत पोल ठीक करानेे पर चर्चा, शास्त्री सेतु पर जाम की समस्या के समाधान, भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा विन्ध्याचल मे निर्मित सी0एफ0सी0 तक पहुंच मार्ग, 08 जनपद मे स्थापित होने वाली औद्योगिक ईकाइयो के समस्याओं, बैंक भूतल पर शिफ्ट करने पर चर्चा, मेसर्स आरिका इन्टरप्राइजेज व विराट लैबको का भुगतान दिलाने, निवेश मित्र योजना, उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओ आदि बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक मे उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज सहित सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!