मीरजापुर। रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर एलीट की ओर से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 14 नवंबर को पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय, श्रीपट्टी विकास खंड कोन में बाल दिवस का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 और 7 के 100 जरूरतमंद बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, खान-पान सामग्री और स्कूल बैग वितरित किए गए। बच्चों में उत्साह बढ़ाने के लिए लकी ड्रॉ आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें बैट-बॉल और चॉकलेट देकर पुरस्कृत किया गया। रोटरी क्लब ने समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अपना कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।
क्लब की अध्यक्ष रो. रुचि अग्रवाल और सचिव रो. वीणा खंडेलवाल ने कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए रो. आशीष गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में विष्णु खंडेलवाल, रो. महेश केशरवानी, रो. श्वेता केसरवानी, रो. शरद श्रीवास्तव, रो. संजय केसरी, रो. सुमन कटारे, और विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण शामिल रहे।



