News

 योगी सरकार में नहीं होते दलितों और वंचितों की जमीनों पर कब्जे, भय मुक्त हुआ दलित समाज: डा0 निर्मल

मीरजापुर। सदस्य विधान परिषद/ सभापति दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति उ0प्र0 डा0 लालजी प्रसाद निर्मल ने आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान अष्टभुजा निरीक्षण गृह मे प्रेस प्रतिनिधियो से प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राज्य में पिछले आठ सालों से दलित उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है। अगर किसी ने दलितों व वंचितों के साथ ज्यादती की है तो राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके राज्य में वंचितों के प्रति न्याय की मिसाल बनाई है।

मुख्यमंत्री जी की की सख्ती का ही नतीजा है कि अब यहां कोई गुंडा या माफिया किसी दलित और वंचित समाज के व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। गुंडा और माफियाराज बीते सरकारों के जमाने की बात हो गयी है।
डा0 निर्मल ने कहा कि योगी जी ने सफाई कर्मियों की कार्य के पर उनके परिजनों को चालीस लाख की व्यवस्था करने के साथ ही उनके लिए दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने रुपये की आर्थिक मदद देने पांच लाख रुपये का जीवन बीमा कवर भी दिया है तथा आउट सोर्सिंग कर्मियों की भर्ती के लिए आयोग का गठन कराया है। अब राज्य में आउट सोर्सिंग से भर्ती होने वाले दलित व पिछड़े वर्ग के कर्मियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। इस व्यवस्था से सफाई कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे।

 आउट सोर्स के जरिए रखे जाने वाले कर्मियों को सोलह से बीस हजार रुपये महीने का मानदेय (वेतन) मिलेगा। डा0 निर्मल ने कहा कि दलित समाज के मान-सम्मान और उनके स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए। योगी जी ने राज्य के कन्नौज मेडिकल कालेज और प्रतापगढ़ में बन रहे पालिटेक्निक कालेज का नाम बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा। इतना ही नहीं देश के हिंन्दुओं के गौरवस्थल भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि बाल्मीकि के नाम से रखा।

 डा0 निर्मल ने बताया कि बाबा साहब के जन्मदिन के मौके पर आगामी 14 अप्रैल 2026 को लखनऊ में बन रहे विश्व स्तरीय डा0 भीमराव अम्बेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री जी करेंगे। इस स्मारक में संग्रहालय, विपसना केन्द्र, भव्य प्रेक्षागृह और लाइब्रेरी के साथ ही अतिथि गृह और भोजनालय की भी स्थापना हो रही है। यहाँ पर डा. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर शोध कार्य हेतु शोध केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है तथा स्मारक परिसर में डा0 आंबेडकर की 25 फिट ऊँची कांस्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है। डा0 निर्मल ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार में दलितों का सामाजिक राजनैतिक सशक्तिकरण के बाद उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी किया जा रहा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!