News

प्रयागराज-मिर्जापुर खंड में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान: 59 यात्रियों को प्रभारितकर 34,500/- रुपए किये वसूल 

मीरजापुर।
प्रयागराज मण्डल रेल प्रशासन द्वारा सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान निरंतर चलाये जा रहे हैं।

रविवार, 16 नवंबर, 2025 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हरिमोहन के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक/सामान्य दिनेश कुमार ने प्रयागराज-कानपुर के मध्य गाड़ी संख्या 12505 एवं 12506 में टीम के साथ गाड़ी संख्या 12505 एवं 12506 को चेक किया। इस चेकिंग अभियान में 59 यात्रियों को प्रभारितकर 34,500/- रुपए वसूल किये। इसमें 19 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभारित कर 14,500/- रूपए, 39 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभारित कर 19,500 रूपए एवं गन्दगी फ़ैलाने के लिए 1 यात्री को प्रभारित कर 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

दिनांक 15 नवंबर, 2025 को प्रयागराज-कानपुर खंड में चलाये गए चेकिंग अभियान में 5 अवैध वेंडरों को अनधिकृत रूप से खान-पान सामग्री बेचने के लिए पकड़कर अग्रिम कार्यवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया गया।

इस जाँच अभियान के दौरान यात्रियों को स्वच्छता और नियमित टिकट के साथ यात्रा करने के साथ गाड़ी/कोच में साफ़-सफाई बनाये रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!