News

भाविप काशी प्रांत का प्रांतीय परिषद बैठक तथा पिकनिक कार्यक्रम मेल मिलाप संपन्न

मीरजापुर।
भारत विकास परिषद काशी प्रांत का प्रांतीय परिषद बैठक तथा पिकनिक कार्यक्रम मेल मिलाप अष्टभुजा डाक बंगले में हुई। सर्वप्रथम मां भारती एवं विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। वंदे मातरम से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रान्तीय परिषद में आगत पदाधिकारी एवं सदस्यों का स्वागत नीलू सिंह अध्यक्ष मिर्जापुर शाखा द्वारा किया गया।

 अजीत मेहरोत्रा अध्यक्ष काशी प्रांत ने आगत अतिथियों का स्वागत तथा भारत विकास परिषद के उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में अवगत कराया सभी शाखाओं द्वारा अपना रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया, रंजन केसरी गतिविधि संयोजिका महिला क्षेत्रीय ने महिलाओं को बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया श्रीमती सुमन अग्निहोत्री ने भारत विकास परिषद के कार्यों के बारे में अवगत कराया।

प्रांतीय परिषद की बैठक में कुल 20 शाखाओं के 210 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। परिषद की बैठक के बाद संगीत का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आभार प्रदर्शन राजेंद्र नाथ अग्रवाल एवं अशोक गुप्ता द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद कुमार दुबे महासचिव काशी प्रांत द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजीत मल्होत्रा, मोना मेहरोत्रा, रंजन केसरवानी, सुमन अग्निहोत्री, डॉक्टर अनिल सिंह, संगठन मंत्री ऋषि शुक्ला, उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, बद्री प्रसाद गुप्ता, विष्णु सेठ, विवेक तिवारी, राम आशीष दुबे विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष सचिव पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आतिथय शाखा मिर्जापुर भागीरथ बिन्ध्य धाम द्वारा किया गया। सुशील कुमार सिंह पार्टी गतिविधि संयोजक संपर्क, आशु सोनी कार्यक्रम संरक्षक ने कार्यक्रम में पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव की उपस्थिति से से कार्यक्रम सफल रहा।

इस अवसर पर सचिन अग्रवाल अध्यक्ष सत्यम शाखा नीलू सिंह, माया मिश्रा, रंजन केसरी, निधि केसरवानी, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, भारत अग्रवाल, रचना अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, विष्णु नारायण मालवीय, अभिनव अग्रवाल, गोपाल सविता, इंजीनियर जवाहर सिंह, राकेश उपाध्याय सहितकुल 210 सदस्य परिषद की बैठक में उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!