News

15 लोगो ने रजिस्ट्रेशन और दस लोगो ने किया रक्तदान; रक्तदान करने वाला व्यक्ति सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि किसी जीवन का रक्षक: सुमित अग्रवाल

मीरजापुर।
मीरजापुर मेडिकल कालेज के रक्त कोष में राउंड टेबल मिर्जापुर MRT 366 चेयरमैन कृष्णा सिंघानिया की अध्यक्षता मे वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। श्री साईं परिवार सेवा संगठन ने सहयोगी संस्था के रूप में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। 15 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और उनमें से 10 रक्तवीरों ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। रक्त की हर बूंद किसी अनजान जीवन में नई सांसें भरने का प्रतीक बनी।

कार्यक्रम में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और कहा कि “रक्तदान केवल एक सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि यह मानवता के प्रति सबसे बड़ा योगदान है। ऐसे कार्य समाज में नई प्रेरणा जगाते हैं।”

डॉ. विनोद कन्नौजिया, माला सिंह द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें नियमित रक्तदान के लाभ बताए गए। इस प्रेरक अभियान में रक्तदान करने वालों में राउंड टेबल के चेयरमैन कृष्णा सिंघानिया, पूर्व चेयरमैन सुमित अग्रवाल, शुभम् अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, आदित्य, पंकज पाण्डेय, कुशाग्र बंसल, रजत मिश्रा, नेहा, भावना, श्रेया, अमित गुप्ता रहे।

इस अवसर पर राउंड टेबल के पूर्व चेयरमैन सुमित अग्रवाल ने कहा कि “रक्तदान करने वाला व्यक्ति सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि किसी जीवन का रक्षक होता है। जब तक समाज का हर व्यक्ति सेवा के इस भाव से नहीं जुड़ता, तब तक सच्चे अर्थों में मानवता का उद्देश्य अधूरा रहेगा।” शिविर के समापन पर के साथ यह संकल्प लिया गया कि आगे भी ऐसे सेवाभाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित कर समाज में जागरूकता और एकता का संदेश फैलाया जाएगा।

 चेयरमैन कृष्णा सिंघानिया ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। कहाकि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है यही संदेश लेकर मिर्जापुर के रक्तवीरों ने समाज में नई प्रेरणा जगाई है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!