News

₹ 50 लाख के हेरोइन/स्मैक के साथ 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 0 घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीज

मीरजापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में थाना विन्ध्याचल, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार, 16 नवंबर को अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत छोटकी महुवरिया रेहड़ा पुल के पास से मोटर साइकिल डिलक्स वाहन संख्या यूपी 63 एजे 0098 सवार 2 हेरोइन/स्मैक तस्कर राजदेव सिंह उर्फ रज्जे पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी गौरा थाना जिगना व राहुल जायसवाल पुत्र बालकृष्ण जायसवाल निवासी छोटकी महुवरिया थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 251 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक, इलेक्ट्रानिक तराजू व बिक्री के ₹ 25,000 नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-405/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है। घटना से सम्बन्धित मोटर साइकिल वाहन संख्या यूपी 63 एजे 0098 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगो का एक गिरोह है तथा बाहर से हेरोईन/स्मैक थोक में लाकर छोटी-छोटी पुडिया बनाकर विन्ध्याचल व आस पास के क्षेत्र में फुटकर बेजते है, जिससे अच्छी कमाई हो जाती है। उन पैसे को आपस में बाटकर भैतिक सुख-सुविधा का लाभ लेते है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम थाना विन्ध्याचल, उप निरीक्षक प्रदीप सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस टीम शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!