News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: जनप्रतिनिधियो ने 179 नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान कर सुखद मंगल जीवन की की कामना

मीरजापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) पंचशील डिग्री काॅलेज मवईकला हलिया में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के विकास खण्ड-हलिया, लाजगंज एवं छानबे के अनुसूचित जाति के 123, अन्य पिछड़ा वर्ग के 52, अल्पसंख्यक वर्ग 3, सामान्य वर्ग 01 अर्थात कुल 179 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया।

 कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, ब्लाक प्रमुख हलिया, लालगंज, छानबे, एवं परियोजना निदेषक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम, खण्ड विकास अधिकारी-हलिया, लालगंज, छानबे एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रहरि आदि उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

 विधायक छानबे एवं अध्यक्ष जिला पंचायत ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही प्रत्येक वर-वूध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामग्रियों को एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया।

 उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराशि रू0 100000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुषहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 60000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी।

 साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 25000/- की धनराषि का आवष्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चाॅदी की) तथा अन्य गृहस्थी सामान) दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाष व्यवस्था एवं अन्य आवष्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!