0 सरदार पटेल ने हमेशा किसानों के हक के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी: नंदी
मीरजापुर।
सोमवार, 17 नवंबर 2025 को सरदार पटेल चौराहा (भरुहना) से भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती अभियान के अंतर्गत आयोजित रन फॉर यूनिटी “एकता यात्रा” का शुभारंभ विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्र व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह एवं जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया रन फॉर यूनिटी का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के साथ “एकता यात्रा” भरुहना से चलकर पीली कोठी, संगमोहाल, रतनगंज, डंकीनगंज, पेहटी का चौराहा, मुकेरी बाजार, गणेशगंज होते हुए लायंस स्कूल लालडिग्गी मीरजापुर के प्रांगण में किया गया। तत्पश्चात लायंस स्कूल के सभागार में सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि/वक्ता उ०प्र० सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” जी रहे। कैबिनेट मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर इस यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया।
उन्होंने इस भव्य यात्रा में जनमानस के उत्साह को रेखांकित करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। आगे उन्होंने यह भी कहा कि यूनिटी मार्च का उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान से आमजनों को जागरूक करना और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने रियासतों के एकीकरण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को नमन करते हुए कहा कि भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल हमारे देश के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। देश के लिए उनका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वे किसानों के नेता थे। उन्होंने हमेशा किसानों के हक के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि यह यूनिटी मार्च सरदार पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने यूनिटी मार्च को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी का अभिनंदन किया। तत्पश्चात् नगर विधानसभा के यशस्वी विधायक पं0 रत्नाकर मिश्र ने बताया कि लौह पुरुष सरदार पटेल जी का सम्पूर्ण जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है । अपने अद्भुत नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और कूटनीतिक कुशलता से उन्होंने 550 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। सरदार पटेल का राष्ट्र के प्रति समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है. लौह पुरुष सरदार पटेल के बिना राष्ट्र के एकीकरण की कल्पना करना कठिन है । आजादी के बाद खंडित भारत को एकजुट करने में उनकी भूमिका निर्णायक थी। इसी कड़ी में सभा की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जी न्याय प्रधान एवं एकता के सूत्र में बधे राष्ट्र का निर्माण किया। उसकी रक्षा करना प्रत्येक देशवासियों का दायित्व है । के साथ – साथ अनेकानेक उपलब्धियों के बारे में बताया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की। अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश प्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, यात्रा प्रमुख जिलामंत्री भाजपा कौशल श्रीवास्तव, कार्यक्रम विधानसभा संयोजक जिलामंत्री नितिन गुप्ता रहे।
प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, कार्यक्रम लोकसभा सह संयोजक जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी, जिलामंत्री गौरव ऊमर, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिला संयोजक भाजपा दिनेश तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, चन्द्रांशु गोयल, विश्वनाथ अग्रवाल, नगर विधानसभा के मंडलों के मंडल अध्यक्ष श्रीमती डाली अग्रहरि, नितिन विश्वकर्मा, दीपक सिंह, संतोष कुमार पाठक, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नगर पूर्वी मनीष गुप्ता के साथ – साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।



