News

सरदार पटेल ने रियासतें जोड़ी, मोदी शाह ने एक भारत का सपना पूरा कियाः नन्दी

0 कांग्रेस ने नेहरू गांधी परिवार के महिमामण्डन के लिए महापुरूषों के योगदान पर पर्दा डालाः नन्दी

0 सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी
मीरजापुर।
अखण्ड भारत के निर्माता, देश के पहले गृह मंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जनपद मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के राष्ट्रीय एकता पदयात्रा एवं लायंस स्कूल सभागार में आयोजित जनसभा में सम्मिलित हुए। भारत माता की जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।

सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के प्रतीक सरदार पटेल जी को नमन किया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का सम्पूर्ण जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। अपने अद्भुत नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और कूटनीतिक कुशलता से उन्होंने 565 अलग-अलग रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से कामाख्या तक अखण्ड भारत का सपना देखा था। सरदार पटेल जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है। भारत के वर्तमान स्वरूप के निर्माण में उनके योगदान और भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 और 35 ए की समाप्ति ने अखण्ड भारत के संकल्पों को मजबूती दी है। कांग्रेस सरकार ने जानबूझ कर नेहरू गांधी परिवार के महिमामण्डन के लिए महापुरूषों के योगदान पर पर्दा डाला। उन्हें अपमानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां भारती के सच्चे सपूतों को सम्मान दिया है। आज पूरा भारत सरदार पटेल की जयंती मना रहा है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि आज हम जिस विराट और विस्तृत भारत का स्वरूप देख रहे हैं, इसके निर्माण में देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का अतुलनीय योगदान है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिला प्रवासी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सोनभद्र डॉ. धर्मवीर तिवारी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मिर्जापुर श्याम सुंदर केशरी, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला अभियान संयोजक दिनेश प्रताप सिंह, लोकसभा सह संयोजक हेमंत त्रिपाठी, जिला अभियान यह संयोजक संजय पादव, जिला यात्रा प्रमुख कौशल श्रीवास्तव जी, जिला महामंत्री भाजपा दिनेश तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, विधानसभा संयोजक नितिन गुप्ता, जिला मंत्री गौरव उमर जी, मंडल प्रभारी नगर पूर्वी गणेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष श्रीमती डॉली अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष नगर पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा, महामंत्री संतोष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कोन दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष गैपुरा संतोष कुमार पाठक, विवेक बरनवाल आदि मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!