मीरजापुर। हिन्दू हृदय सम्राट परम् पूज्य अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि विहिप कार्यालय मीरजापुर इम्लहानाथ मंदिर, दक्षिण फाटक पर मनाया गया। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के अनथक योद्धा, हिन्दू हृदय सम्राट परम् पूज्य अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष विद्याभूषण ने कहा कि अशोक सिंघल जी एक महान हिंदुत्ववादी व सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अपना सर्वस्व जीवन को हिंदू समाज की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनका जन्म 15 सितंबर 1926 को आगरा में हुआ था और उन्होंने 1950 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की थी।
अशोक सिंघल जी का पालन-पोषण एक धार्मिक परिवार में हुआ था और उन्होंने अपने जीवन में कई महान लोगों से प्रेरणा ली थी, जिनमें महर्षि दयानंद सरस्वती भी शामिल थे। उन्होंने 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होने के बाद अपने जीवन को हिंदू समाज की सेवा में समर्पित करने का निर्णय लिया।
अशोक सिंघल जी ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जिनमे प्रमुख रूप से राम जन्मभूमि आंदोलन जो
उन्होंने 1984 में दिल्ली के विज्ञान भवन में धर्म संसद का आयोजन किया और राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व किया।
वे 20 वर्षों तक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए काम किया।
इस अवसर पर अशोक सिंघल जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस अवसर पर विभाग संयोजक प्रवीण, जिला मंत्री श्रीकृष्ण सिंह, जिला सह मंत्री अभय, जिला सहसंयोजक पवन, नगर अध्यक्ष राज महेश्वरी, नगर उपाध्यक्ष सपना, कार्यालय प्रमुख विजय, नगर संयोजक चन्द्र प्रकाश, रणविजय, सोनू, अंकित, हिमांशु, शुभ, निर्मल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



