News

छठवां नेशनल वाटर एवार्ड में देश में जनपद मीरजापुर को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार; जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने महामहिम राष्ट्रपति से ग्रहण किया अवार्ड

जल संरक्षण जन भागीदारी नॉर्थ जोन में देश में जनपद मीरजापुर को प्रथम स्थान

मीरजापुर। जल संरक्षण जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत दिल्ली आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में छाठवा नेशनल वॉटर अवॉर्ड में देश में जनपद मीरजापुर को नॉर्थ जोन में देश में जनपद मीरजापुर को प्रथम स्थान चुना गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, तत्कालीन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने महाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार प्राप्त किया।

 वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद मीरजापुर में ‘जल जीवन मिशन’ और ‘अटल भू-जल, जैसे कार्यक्रमों के सफल क्रियान्ययन के तहत जल संरक्षण जन भागीदारी के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से कार्य कराए गए जिनमें तालाबों का गहरीकरण, सोकपिट, बंधी निर्माण, समतलीकरण, वन क्षेत्र में ट्रेंच, कर्णवाती नदी, लोहंदी नदी सहित छोटी-छोटी नदियो के सुन्दीकरण, वर्षा जल संचयन स्ट्रक्चर इत्यादि सम्मिलित है। जिसमें आज विज्ञान भवन नई दिल्ली में महामहिम राट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार और जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!