News

मलेरिया एवं फाइलेरिया उन्मूलन के विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मीरजापुर। मीरजापुर कोन ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में मलेरिया एवं फाइलेरिया उन्मूलन के विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण CHO, आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को मलेरिया एवं फाइलेरिया की रोकथाम, पहचान, उपचार तथा सामुदायिक जागरूकता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि “मलेरिया एवं फाइलेरिया दोनों ही नियंत्रित किए जा सकने वाले रोग हैं, लेकिन इसके लिए समुदाय तक सही जानकारी और समय पर उपचार पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। आशा एवं CHO इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु यथा मलेरिया के लक्षण, जाँच (RDT) तथा त्वरित उपचार प्रोटोकॉल, फाइलेरिया की दवा (DEC + Albendazole) वितरण एवं निगरानी, घर–घर जाकर जनजागरूकता अभियान, पानी की निकासी, लार्वा नियंत्रण और मच्छर रोधी उपाय, बुखार सर्वे एवं रोगियों की समय पर रिपोर्टिंग, सामुदायिक स्तर पर IEC गतिविधियाँ बढ़ाने पर विशेष जोर, सभी मरीजो को mmdp किट देने के लिए बताया गया। 

कार्यक्रम में सभी CHO, आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अपने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों को स्वच्छता, बचाव एवं रोग नियंत्रण के प्रति समुदाय को जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए। और MMDP का डेमो देकर सभी को बताया गया की इसका कैसे उपयोग करना है I इस अवसर पर AMO चंद्रशेखर वर्मा MI राजीव सिंह, MOIC डॉ धीरज अग्रवाल, BCPM सच्चिदानंद भारती, HEO शशि भूषण भारती, LT विनोद सिंह एवं सीफार प्रतिनिधि प्रोजेक्ट एसोसिएट नारायण चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!