मीरजापुर।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस के अवसर पर शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तथा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों एवं आसान न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मध्यस्थ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, पैनल अधिवक्ता व पराविधिक स्वयंसेवक को सम्मानित करना था। जिस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर के कार्यों में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर/विधिक सहायता में सराहनीय योगदान के लिए मध्यस्थ पैनल से सुरेश कुमार त्रिपाठी, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, पैनल से विजय कुमार त्रिपाठी, पैनल अधिवक्ता शिव नरेश सिंह, पराविधिक स्वयं सेवक सुश्री काजल गुप्ता व जेल लीगल एड क्लिनिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सचिव, श्रीमती गरिमा सिंह, लिपिक सुनील सोनी, डाटा ऑपरेटर रंजीत कुमार व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।



