News

स्नातक स्तर पर बहुविकल्पीय और स्नातकोत्तर पर वर्णात्मक परीक्षाएं होंगी

मीरजापुर।
माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर के अस्थायी कार्यालय, उमरिया, मोहनपुर,पहाड़ी में कुलपति कक्ष में सम्पन्न हुई. परीक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति  से शासन द्वारा निर्गत शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षण एवं परीक्षा कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके तथा सीमित संसाधनो के बावजूद समय से परिणाम घोषित हो सके  इसके लिए महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गयाl
 
 स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ OMR आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न प्रणाली के माध्यम से आयोजित की जाएँगी।
LL.B त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय पाठ्यक्रम, B.Ed, B.A B.Ed, B.Sc B.Ed, B.P.Ed, B.Sc (Agruculture) की परीक्षाएँ पूर्ववत् Subjective/लिखित स्वरूप में ही आयोजित की जाएँगी।
 परास्नातक प्रथम सेमेटर के सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ Subjective लिखित स्वरूप में ही आयोजित की जाएँगी।
 
 कुलपति प्रोफेसर शोभा गौड़ ने बताया कि  “विश्वविद्यालय सीमित संसाधनों में भी उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर आधारित परीक्षा प्रणाली लागू करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संसाधनों की चुनौतियों के बावजूद हम विद्यार्थियों को एक विश्वसनीय एवं समयबद्ध परीक्षा व्यवस्था प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि प्रत्येक छात्र का मूल्यांकन निष्पक्ष, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से किया जाए।”
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!