News

19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी एवं ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी के लिए डैफोडिल्स की टीम रवाना

मीरजापुर।
61 साल बाद उत्तर प्रदेश की मेजबानी में भारत स्काउट्स और गाइड्स के 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी एवं ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी का आयोजन 23 से 29 नवम्बर 2025 तक डिफेंस एक्सपो सेक्टर 15 वृंदावन योजना लखनऊ में किया जा रहा है। इसका उदघाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। जनपद मीरजापुर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल से 20 सदस्यों की टीम एएलटी स्काउट संजय कुमार व एचडब्ल्यूबी स्काउट सुरेश बिन्द के कुशल नेतृत्व में प्रतिभागिता हेतु रविवार, 22 नवंबर 2025 को मीरजापुर से रवाना हुआ। सभी प्रतिभागियों को एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी, प्रधानाचार्या मिट्ठू बनर्जी, अर्पिता मुखर्जी व उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता, पूजा अग्रवाल, रिया मैम ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि जंबूरी में सभी प्रतिभागी अपना शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश, प्रदेश व जनपद तथा स्कूल व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे ऐसी मेरी अग्रिम शुभकामनाएं है।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप शुक्ला व को-ऑर्डिनेटर स्काउट सीबीएसई कृष्ण मोहन शुक्ल ने सभी स्काउटों को जम्बूरी में सभी प्रतियोगिताओं में उच्च शिखर प्राप्त करने हेतु बच्चों को प्रेरित किये।
टीम सदस्यों के रूप में आदित्य, शान, प्रांजल, अंशु, वेदांश, कुंज, यश, दिव्यराज, कृष्णा, अक्षांश, नितिन, सिनवान रिवाशं, शशांक, शिवांग, शुभ रेयान, अर्पित है।
सभी के उज्जवल भविष्य हेतु विद्यालय की डायरेक्टर अपराजिता सिंह व अमरदीप सिंह ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए प्रतिभागी एवं स्काउट शिक्षक को बधाई दिये। बता दे कि इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं विश्व के अलग-अलग देशों के लगभग 80 हजार स्काउट्स/गाइड्स प्रतिभाग करेंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!