News

रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट के शिविर में 12 यूनिट रक्तदान

मीरझापुर।
रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट के तत्वावधान में रविवार को कृष्णा ब्लड बैंक मिशन कंपाउंड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ। क्लब अध्यक्ष रुचि अग्रवाल के नेतृत्व एवं संयोजक डॉ. मृदुला जायसवाल के संयोजन में सदस्यों ने 12 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा की मिसाल पेश की। अध्यक्ष रुचि अग्रवाल ने बताया कि जरूरतमंदों को सुगमता से रक्त उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ क्लब द्वारा इस वर्ष यह दूसरा शिविर आयोजित किया गया है और जनहित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। शिविर में असिस्टेंट गवर्नर विष्णु खंडेलवाल और सचिव वीणा खंडेलवाल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महेश केसरवानी, मो. अजहर , आनंद गुप्ता, हरि नारायण सिंह, निधि सिंह, अर्पिता सिंह, सूरज सिंह, संदीप अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, शरद श्रीवास्तव व आदि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!