News

आईजी ने पुलिस ध्वज को दी सलामी; पुलिसकर्मियों को महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाया

मीरजापुर।
रविवार, 23 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह द्वारा कैंप कार्यालय पर पुलिस ध्वज को सलामी दी गयी। पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र द्वारा पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है और हमारे गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है, जिससे हमने देश सेवा एवं लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य व कर्तव्य परायणता से अप्रतीम योगदान दिया है। यह ध्वज हमारे लिए प्रेरणादाई है तथा इस ध्वज के फहराने मात्र से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। हम सबके लिए गर्व की बात है कि उ0प्र0 पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। 23 नवम्बर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया गया था।
पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को पुलिस झण्डा दिवस की शुभकामनाएं देते हुये पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों हेतु भेजे गये संदेश को पढ़ कर सुनाया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!