मीरजापुर। कमला आर्य कन्या पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत ‘भारतीय समाज में महिलाओं का महत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रितु सिंह ने की। कार्यक्रम संयोजक के रूप में डॉ. पुष्पा मद्देशिया तथा डॉ. स्वांगी ने अपने दायित्व का निर्वहन किया। कार्यक्रम में जिला एकता समिति के सदस्य कृष्ण गोपाल वर्मा एवं साहित्यकार श्री इरफान कुरैशी जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ. प्रीति जायसवाल, डॉ. संगीता एवं डॉ. किरण यादव ने भारतीय समाज में महिलाओं के योगदान एवं महत्व को रेखांकित किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय की छात्राओं अंशु मौर्य, प्राची, कनीज़ फातिमा, सोनाक्षी, श्वेता पांडेय ने अपने विचार व्यक्त किया। भारतीय संस्कृति के परिचायक अनेकता में एकता को प्रतिबिंबित करता हुआ विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य को बी. ए.प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। संगोष्ठी में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्राओं साक्षी, पृशा, सुनैना द्वारा मातृशक्ति के वंदन में लोकगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में कृष्ण गोपाल वर्मा तथा इरफान कुरैशी जी द्वारा कौमी एकता के महत्व के साथ-साथ भारतीय संविधान से मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य से छात्राओं को परिचित कराया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रितु सिंह द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया एवं उन्हें आशीर्वचन प्रदान किया गया। अंत में डॉ. शशि रॉय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



