News

सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने डीएम ने दिया निर्देश; कहा- बैंक, ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर कराए री केवाईसी

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स समिति (DCC/DLRC)की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी ने बैंक एवं सरकार द्वारा योजनाओ की बिन्दुवार समीक्षा की और ऋण जमानुपात बढाने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई और कहा कि कम से कम60 प्रतिशत किया जाए। जिन बैंकों का ऋण अनुपात कम 60% से कम है उन बैंकों के नोडल अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक दशा में सुधार करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

 जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंकों में 571 करोड़ प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत जमा राशि 10 वर्ष खाता संचालन की हो गए हैं ऐसे में सभी खाताधारक बैंक में जाकर री के वाई सी करा ले । उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न बैंकों में 69 करोड़ जमा राशि है जिनका खाताधारको द्वारा कोई क्लेम नहीं किया जा रहा है, के क्रम में जिलाधिकारी ने बैंकर्स स्वयं सहायता समूह को निर्देश दिया कि ग्रामों में कैंप लगाकर री केवाईसी कराए मुख्य विकास अधिकारी बालगोविंद शुक्ला ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जिले को संतृप्त करने हेतु सभी बैंकों को विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।

 मुख्य विकास अधिकारी ने सरकार प्रायोजित योजनाओं यथा SHG,PM सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एन आर एल एम सहित सभी सरकार प्रायोजित योजना के लक्ष्य प्राप्ति हेतू निर्देशित किया।  जनपद में बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओ की गुणवत्ता मे कोई कमी न हो, जिससे शिकायत मे कमी लाई जा सके। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अमित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर LDO RBI जितेंद्र मोरे, डीडीएम नाबार्ड राम यादव,आरसेटी के डायरेक्टर भारद्वाज सहित जनपद के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक एवम अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!