News

विधायक ने किसानो की 9 हेक्टेयर की फसल मे आगलगी का लिया संज्ञान

मीरजापुर। ग्राम–बार, विकास खंड–राजगढ़ विधानसभा मड़िहान मे दुखद घटना में किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गयी है। प्रमुख रूप से नागेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, जय सिंह, राम सिंह, सुभाष सिंह, रमेश सिंह एवं रामनिवास सिंह आदि के विगत रात्रि लगभग 9 हैक्टेयर खलिहान मे रखी किसानों की फसल में उपद्रवी तत्वों द्वारा आग लगा दिये जाने से क्षेत्र के इन किसानों को भारी आर्थिक क्षति पहुँची है। यह घटना अत्यंत दुखद है और किसानों के लिए गहरी पीड़ा का कारण बनी है।
गुरुवार, 27 नवंबर को घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अत्यंत गंभीरता के साथ विषय को संज्ञान मे लिया।

लखनऊ में महत्वपूर्ण शासकीय बैठक में होने के बावजूद विधायक ने तुरंत प्रभारी मंत्री को घटनाक्रम से अवगत कराया तथा
जिलाधिकारी से वार्ता कर राहत एवं निरीक्षण कार्यों को तत्काल गति देने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर तुरंत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मड़िहान को भेजकर वस्तुस्थिति का संपूर्ण आकलन कराने की व्यवस्था की।

एसडीएम मड़िहान ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित किसानों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें हर संभव सहायता और उचित मुआवज़ा दिलाए जाने का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि “किसान हमारे क्षेत्र की धुरी हैं। उनकी हर समस्या मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। प्रशासन पूरी तत्परता से नुकसान का आंकलन कर प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करे।”

उनकी यह संवेदनशीलता और त्वरित नेतृत्व दर्शाता है कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समस्याओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, चाहे वे कहीं भी हों या किसी भी कार्य में व्यस्त हों। विधायक लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं और उन्होंने निर्देश दिया है कि प्रभावित किसानों को त्वरित राहत, समुचित मुआवज़ा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएँ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!