0 प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और विभिन्न कलाकार व अन्य स्टाफ ने साझा किये अपने अनुभव
0 दोनों फिल्मों को देखने की जनता से की अपील
मीरजापुर। राजसूर्य प्रोडक्शंस जो अपने स्वस्थ, मनोरंजक, एक्शन व सस्पेंस फिल्मों के लिए जहा अपना एक मुकाम बनाए हुए हैं और जो लगातार फिल्मी दुनिया में अपना स्तंभ स्थापित करते हुए समाज में अपने कला का योगदान दे रहा है। इसी क्रम में राजसूर्य प्रोडक्शन के बैनर तले दो फिल्में जिनमें ‘बिहू अटैक’ फिल्म जो 14 जनवरी 2026 से सभी देशभर के सिनेमाघर में प्रदर्शित होगा।
इस फिल्म में देश की सेना एवं सीमा पर लड़ने वाले वीर सैनिकों के संदर्भ में घटनाक्रम पर आधारित फिल्म है जो पूरे एक्शन सस्पेंस व सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। निर्देशक सुजात इकबाल खान, व प्रवीर कांता शाह की फिल्म है। जिन्होंने हिंदी पिक्चर फिल्म मानसून, माय फादर इकबाल, और सर्जिकल स्ट्राइक बनाई है। सुजात इकबाल ने फैशन शो ओएमजी सेशन 123 भी निर्देशित किया है और जल्द ही दुबई में भी एक नए शो के साथ जनता के बीच आएंगे।
इसी प्रकार ‘वेब फिल्म क्रॉस रोड’ में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका में मिर्जापुर माटी के लाल कलीम खान जिन्होंने अपनी अदाकारी भी इस फिल्म में दिखाई है और जो सहायक निदेशक भी हैं। कलीम ने दुल्हन गुजराती मूवी और घपलेबाज वेब सीरीज में भी निर्देशन का काम किया है। फोटो डायरेक्टर लीला मोहन शेट्टी भी रहे प्रोडक्शन हेड की भूमिका में दाऊद इब्राहिम ने अपना सहयोग दिया है। मीडिया पार्टनर इनक्रेडिबल मिर्जापुर के राजेश गोंड जी रहे।
फिल्म क्रॉस रोड जो एक वेब फिल्म है, वह भी पूरी तरह से हॉरर, सस्पेंस और दर्शकों को की उत्सुकता को फिल्म की आखिरी तक बनाए रखने वाली मनोरंजन फिल्म है। इस फिल्म में निर्माता आदित्य देसीराजू और सह निर्माता संकेत श्रीवास्तव हैं। इन दोनों फिल्मों का प्रमोशन एवं प्रेस कांफ्रेंस आज नगर के चौबे टोला स्थित यश इन होटल में किया गया। दोनों फिल्मों के प्रमोशन के दौरान फिल्म के निर्माता एवं मुख्य भूमिका में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले कलाकार संकेत श्रीवास्तव जी ने बताया कि दोनों फिल्में अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगी।
प्रोडक्शन के प्रतीक नारायण, शिवम रॉक, मोनू गुप्ता, जानवी गुप्ता, प्रवीण दुबे जी समेत सभी लोगों ने इन दोनों फिल्मों में अपना पूर्ण योगदान देकर इसे एक सम्पूर्ण मूवी बनाया है। प्रोडक्शन के सभी कलाकारों निर्माता निर्देशक सभी ने मिलकर जनता से अपील किया है कि इस फिल्म को देखने के लिए अपने नजदीकी पिक्चर हाल में जरूर जाएं और कलाकारों का उत्साह वर्धन करें।



