अहरौरा, मीरजापुर। पोखरा सहूवाईन में स्थित महुली चौराहा के पास भारत हॉस्पिटल का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। इसके बाद अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विशाल सिंह पटेल ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया कि ये हॉस्पिटल अत्याधुनिक सुविधा युक्त है और हाइवे के सटे मार्ग पर खोला गया जिससे मरीजों को 24 घंटे सुविधा मिलेगी।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विशाल सिंह पटेल ने बताया कि महुली चौराहा के पास हाइवे के नजदीक भारत हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधा युक्त है इसमें ईसीजी, शुगर, नेवुलाइजेशन, बीपी, पल्स ऑक्सीमीटर के साथ ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भर्ती की सुविधा उपलब्ध है। और मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री रोग विभाग, एवं जनरल सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।
इस दौरान सीमा सिंह, नन्हे सिंह, डॉक्टर विशाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र अग्रहरी, महामंत्री कृष्णा तिवारी, विनोद पटेल, कुमार आनंद, मयंक जायसवाल, विवेक मौर्य, योगेश, नवीन, संदीप, उमाशंकर, जगत सिंह सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



