मीरजापुर।
रविवार, 30 नवंबर को एनसीसी दिवस के अवसर पर एनसीसी 101 बटालियन के प्रांगण में एक स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का आयोजन किया गया डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुल 20 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा 15 लोगों ने रक्तदान किया।
जन सम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। एनसीसी के कैडेट्स में अमीषा बरनवाल, ऋषभ तिवारी, शुभम तिवारी, अविनाश गुप्ता, सुधीर सिंह, हिमांशु, राजन कुमार सिंह, सुमित कुमार पाठक, प्रियांशु चौधरी, योगेश्वर चक्रवाल, शिवम दुबे, अरूण कुमार आदि ने रक्तदान किया।
ब्लड बैंक की मैडिकल टीम में अमीत पटेल, प्रवेश राजभर, मनोज साहनी आदि ने रक्तदान को सफल करने में सहयोग किया। मौके पर कर्नल राकेश उपाध्याय, सूबेदार बलदेव, सूबेदार ओमप्रकाश मौजूद रहे।



