14 साल के बाईकर ने 70 साल के वृद्ध को मारी टक्कर, वृद्ध गंभीर रुप से घायल
फोटोसहित
मीरजापुर। जिले के पडरी थाना क्षेत्र मे पडरी कस्बा मे पोस्ट आफिस के सामने 14 साल के बाइकर ने सत्तर साल के वृदध को धक्का मार दिया, जिससे वृद्ध गंभीय्र रूप से घायल हो गया। नवंबर महिने को यातायात माह के तहत मनाकर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के बाद भी सोमवार को सायं पडरी बाजार मे 14 वर्षीय बालक द्वारा फिल्मी अंदाज मे गाडी चलाते समय सत्तर वर्षीय वृद्ध को गंभीर चोटें आ गयी। लोगो की सूचना पर पहुचे परिजनो ने वृद्ध का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया।
जानकारी के मुताबिक पडरी बाजार निवासी शीतला प्रसाद अग्रहरि (70) किसी काम से पोस्ट आफिस की ओर गये थे। वह सडक पार कर रहे थे कि उसी समय कृष्ना उम्र 14 वर्ष पुत्र भीम उर्फ मुन्ना रस्तोगी निवासी पड़री सुपर स्प्लेंडर बाईख संख्या यूपी 63 एवाई 6023 लेकर तेज रफ्तार से धक्का मारते हुए निकला। इस घटना मे शीतला प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुचे उनके पुत्र मिथिलेश अग्रहरी ने उनका इलाज कराते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी है। मिथिलेश अग्रहरि ने बताया कि पिताजी को काफी चोट आई है। चिकित्सक को टाका लगाना पडा है।
उल्लेखनीय है कि यातायात माह मे छोटे छोटे बच्चो को बाईक देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग छोटी उम्र मे ही बच्चो को बाईक चलाने की छूट देकर न सिर्फ कानून छोड रहे है, बल्कि न सिर्फ अपने बच्चो का बल्कि किसी को भी दुर्घटना का शिकार बना दे रहे है।



