News

मण्डलायुक्त ने धान क्रय केन्द्र कोटवा पाण्डेय, समोगरा व लालगंज प्रथम का किया औचक निरीक्षण

सहकारिता गोदामों मे रखे उर्वरक का भी निरीक्षण कर वितरण केे बारे में ली जानकारी, किसानो से की वार्ता

राजकीय धान क्रय केन्द्र समोगरा के शेड टूटा पाए जाने पर मण्डलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल मरम्मत कराने का दिया निर्देश

मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकार ने आज दोपहर लगभग 12 बजे अपने कार्यालय से निकलकर जनपद के तीन धान केन्द्रो पर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम पटेहरा विकास खण्ड के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति कोटवा पाण्डेय (फुलियारी) पर उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन (पी0सी0यू0) द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। इस केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी संज्ञा पाण्डेय उपस्थित पाए गए। केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक काटा, आई मशीन पंखा, बोरा उपलब्ध पाया गया। इस दौरान मण्डलायुक्त द्वारा क्रय केन्द्र पर रखे गए रजिस्टर का निरीक्षण कर जानकारी ली गयी। बोरो की उपलब्धता के बारे में बताया गया कि 1832 बोरा अभी मौके पर उपलब्ध है। तत्पश्चात केन्द्र पर मौके पर धान तौल करा रहे कृषक रामकृपाल ग्राम बेलहरा से वार्ता की कृषक द्वारा बताया कि 66 कुन्तल धान तौल कराया जा रहा है इसी प्रकार राज किशोर दूबे ग्राम बेलहरा ने यह भी बताया कि उनका 60 कुन्तल धान तौल कराने के केन्द्र पर आए किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। तत्पश्चात मण्डलायुक्त ने उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन पी0सी0यू0 द्वारा संचालित समोगरा धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया तथा किसानो वार्ता कर केन्द्र पर मिल रही सुविधाओ के बारे में जानकारी ली। केन्द्र पर उपस्थित कमलाकर तिवारी द्वारा बताया गया कि 1500 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 55 किसानो से 290 मीट्रिन टन धान क्रय किया गया हैं यह केन्द्र 4 चावल मिलो से सम्बद्ध है सभी कृषको शत प्रतिशत भुगतान किया जाना पाया गया। इस केन्द्र पर उपस्थित कृषको से मण्डलायुक्त द्वारा वार्ता की गई। मौके पर ग्राम रामपुम कामता प्रसाद के कृषक राजकुमारी द्वारा 34 बोरी कुल लगभग 15 कुन्तल धान का वजन किया जा रहा है कृषक राजकुमारी निवासी रामपुम कामता प्रसाद से मण्डलायुक्त द्वारा वार्ता की गई जिसमे बताया गया कि धान बेचने मे किसी प्रकार की परेशानी नही हो रही है। समोगरा धान क्रय केन्द्र पर बनाए गए शेड मे धान की बोरियां रखी गई है परन्तु शेड के एक कोने पर शेड टूटा हुआ पाए जाने पर मण्डलायुक्त ने केन्द्र प्रभारी व सम्बन्धित खाद्य अधिकारी से कड़े निर्देश देते हुए दो दिवस मे सही कराने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने अपने निरीक्षण केे क्रम मे लालगंज प्रथम धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी रोहित कुमार ने बताया 2600 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 47 कृषको से 2246.40 कुन्तल धान क्रय किया गया है जिसके सापेक्ष सभी 47 कृषको का शत प्रतिशत भुगतान भी कर दिया गया है।
मण्डलायुक्त ने अपने धान क्रय केन्द्रो के निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित केन्द्रो पर उपलब्ध यूरिया, ए0ए0पी0, एन0पी0एस0, एन0पी0के0 उर्वरको के बारे में जानकारी ली गई जिसमे साधन सहाकरी केन्द्र कोटवा पाण्डेय की सचिव संज्ञा पाण्डेय ने बताया कि रबी अभियान 2025-26 दिनांक 01.10.2025 से अब तक केन्द्र पर प्राप्त 51.795 मीट्रिन टन यूरिया के सापेक्ष 38.60 मीट्रक टन का वितरण किसानो मे किया गया। अवशेष 12.735 मीट्रिक टन यूरिया गोदाम मे उपलब्ध है। स्टाक रजिस्टर मे दर्ज 100 मीट्रिक टन डी0ए0पी0 के सापेक्ष 78.150 मीट्रिक टन का वितरण तथा 21.850 मीट्रिक टन स्टाक मे उपलब्ध पाया गया। स्टाक मे दर्ज 20 मीट्रिक टन एन0पी0एस0 के सापेक्ष शत प्रतिशत वितरण किया गया। 10 मीट्रिक टन प्राप्त एन0पी0केे0 सापेक्ष 9.300 मीट्रिक टन का वितरण किया गया। अवशेष 0.700 मीट्रिक टन है। इसी प्रकार साधन सहाकरी समिति समोगरा पर सचिव कमलाशंकर द्वारा बताया गया रबी अभियान 2025-26 दिनांक 01.10.2025 से अब तक स्टाक मे प्राप्त कुल 90.585 मीट्रिक टन यूरिया के सापेक्ष 58.635 मीट्रिक टन का वितरण के पश्चात 31.950 मीट्रिक टन स्टाक मे उपलब्ध है। इसी प्रकार स्टाक मे प्राप्त कुल 80.585 मीट्रिक टन डी0ए0पी0 के सापेक्ष 76.635 मीट्रिक टन का वितरण अवशेष 3.950 मीट्रिक टन उपलब्ध है। स्टाक मे कुल प्राप्त 10 मीट्रिक टन एन0पी0एस0 के सापेक्ष शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया गया। मण्डलायुक्त ने सभी साधन सहकारी सचिव को निर्देशित करते हुए रबी की बुआई व अन्य कार्य हेतु उर्वरको के वितरण तक प्रातः 07 बजे से उर्वरक वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि अधिक से अधिक कृषको को समय से खाद उपलब्ध हो सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक आर0बी0 प्रसाद, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!