News

पेट्रोल पम्प पर मारपीट कर रंगदारी मांगने और भंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर।
थाना चील्ह पर सोमवार, 1 दिसंबर को वादी तीरथराज पुत्र स्व0शम्भूनारायण निवासी महंगीपुर थाना चील्ह थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिश्रधाप चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर स्थित जयशंकर आटो फिलिंग स्टेशन पर नामजद अभियुक्तों द्वारा पेट्रोल पम्प कर्मचारीगण से गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगने तथा लाठी डण्डे से लैश होकर पेट्रोल पम्प के ऑफिस/केबिन में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। इस आधार पर चील्ह पर मु0अ0सं0-262/2025 धारा 191(2), 333, 115(2), 352, 351(2), 324(4), 308(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

 “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी चील्ह को घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में उपरोक्त अभियोग में मंगलवार, 2 दिसंबर को थाना चील्ह पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चील्ह ब्लॉक तिराहा के पास से 02 अभियुक्तों राममिलन यादव व शशि मिलन यादव पुत्रगण स्व0यज्ञनारायण यादव उर्फ जगई निवासी मिश्रधाप थाना चील्ह को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी चेतगंज, मुख्य आरक्षी कन्हैया यादव व आरक्षी अशोक कुमार रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!