News

नेशनल जम्बुरी से लौटे स्काउट के बच्चों का किया स्वागत समारोह

मीरजापुर।
भारत स्काउट्स और गाइड डायमण्ड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जम्बुरी कार्यक्रम की मेजबानी इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 23 नवम्बर से 29 नवम्बर तक लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसका उद्‌घाटन राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं समापन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।

इस जंबूरी में जे० एस०जी०एस० पब्लिक स्कूल के 8 स्काउट छात्रों ने प्रतिभाग किया। माँ विन्ध्यवासिनी की कृपा से कार्यक्रम सफल रहा। विद्यालय एवं छात्रों के सुकुशल वापस आने पर सभी बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षक अरुण तिवारी कख विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया।

 विद्यालय के प्रबंधक डा. जगदीश सिंह पटेल (चेयरमैन कोआपरेटिव बैंक मीरजापुर – सोनभद्र) एवं राजगढ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य कामना की गयी। साथ ही प्रधानाचार्य राम मिलन यादव ने बच्चों को मल्यार्पण कर उन्हें उत्साहित किया एवं उप प्रधानाचार्य द्वारा मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गयी। साथ ही साथ बच्चों को मिष्ठान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा स्काउट उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बच्चों को बधाई दी गयी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!