मीरजापुर।
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना 2025-26 के लिए 14 महिला एवं 14 पुरुष लाभार्थियों का चयन ड्रा के माध्यम से कर लिया गया है। चयनित लाभार्थियों को एक कार्यक्रम आयोजित कर योजना का लाभ प्रदान करने हेतु लाभार्थी प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना उत्तर प्रदेश में स्वदेशी गायों की नस्ल सुधारने और दूध उत्पादकता बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत ₹2 लाख की लागत वाली दो स्वदेशी गायों की इकाई स्थापित करने पर अधिकतम ₹80,000 का अनुदान मिलता है।
यह जानकारी देते हुए दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ मिर्जापुर के प्रबंधक मनोज दूबे ने बताया कि चयनित महिला लाभार्थियों में अर्चना सिंह कोलना, सरिता देवी बर्जी मुकुंदपुर, कुमारी बबिता मौर्य पियूरी मड़िहान, रामा देवी बेलवरिया, सुमन बर्जी मुकुंदपुर, शीला पटेल बरगवां चुनार, सुमित्रा देवी बर्जी मुकुंदपुर, सरिता मौर्य बर्जी मुकुंदपुर, कोमल सिंह नैपुरवा अर्जुनपुर, सविता मौर्या बर्जी मुकुंदपुर, रुचि कुमारी गुलालपुर नौगवा हलिया, अनारा अतरैला विजयपुर, मनोरमा देवी बर्जी मुकुंदपुर, गुड्डी देवी माधोपुर पैडापुर शामिल है।
इसी तरह चयनित पुरुष लाभार्थियों में शामिल 14 लोगों में क्रमशः धर्मेंद्र मौर्य बर्जी मुकुंदपुर, विकास यादव मिश्रपुर, अशोक कुमार यादव मिश्रपुर, उमेश कुमार मौर्य बाबूरा भैरो दयाल लालगंज, विकास उपाध्याय पहाड़ी, दूधनाथ रतेज्ञ पटेहरा, उमेश चंद्र सेमरा कला ड्रह्मांडगंज, शशि भूषण सिंह निनवार दक्षिण, राम भजन गागरिया हलिया, संतोष कुमार राय इंद्रवार पवारी कला हलिया, रामबाबू बरकछा कला, महेंद्र कुमार ददरे मुतलके रामपुर, आशुतोष दुबे छितमपट्टी पहाडी, अमलेश कुमार पटेहरा हलिया शामिल है। श्री दूबे ने बताया कि नये वित्तीय वर्ष से नये आवेदन भी शुरु हो सकेंगे।



