Uncategorized

मासिक साइबर जागरूकता: साइबर क्राइम थाने द्वारा सेंट मैरी स्कूल में कार्यशाला
फोटोसहित
मीरजापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना मीरजापुर द्वारा बुधवार, 03 दिसंबर को “मासिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम” के अन्तर्गत साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं की रोकथाम हेतु सेंट मैरी स्कूल में साइबर जागरूकता से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर रेजिनाल्ड डिसूजा व अध्यापकगण एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसमें साइबर क्राइम थाना मीरजापुर के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा साइबर अपराध के प्रकार की जानकारी दी गयी। जैसे- साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये तथा साइबर की दुनिया में नया अपराध डिजिटल गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी दी गयी। आनलाइन खरीदारी, टेलीग्राम एप्लिकेशन के माध्यम् से ठगी व UPI, WALLET, इण्टरनेट बैंकिंग के अपराध ,एवं साइबर अपराध की घटना घटित हो जाने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया।
साइबर जागरुकता कार्यक्रम करने वाली टीम मे नितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर,
प्रनि राम नरायन राम निरीक्षक संजय कुमार, उनि अरविन्द यादव व आरक्षी अनू आनन्द रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!