अहरौरा, मीरजापुर। क्षेत्र के महुली गांव के प्राथमिक विद्यालय महुली में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी जमालपुर रक्षिता सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। चौपाल में विधवा वृद्धा महिलाओं ने पेंशन के लिए गुहार लगाई।
चौपाल में खंड विकास अधिकारी रक्षिता सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए बताया कि सभी लोग फेमिली आईडी बनवा ले, और जिनके पास जमीन है, वह फॉर्मर रजिस्ट्री करा ले, ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
गांव में चल रहे एसआईआर के कार्य में शत प्रतिशत सहयोग देने का अपील किया, ताकि सभी का एस आई आर हो सके।
बीडीओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयो में पढ़ने वाले बच्चों को ड्रेस, जूता, मोजा स्वेटर खरीदने के लिए पैसा अभिभावकों के खाते में भेजा जा रहा है। सभी अध्यापक अपने बच्चों के लिए आए पैसे से बच्चों को ड्रेस जूता मोजा स्वेटर अवश्य खरीद लें। चौपाल में कई महिलाओं ने वृद्धा, विधवा पेंशन के लिए गुहार लगाई इस पर बीडीओ ने मौके पर उपस्थित सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण रमाकांत मिश्रा को निर्देशित किया कि पात्र महिलाओं का चयन कर पेंशन प्रक्रिया से समझा दे।
चौपाल में खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पांडेय, पशु चिकित्सक डा सुशांत सिंह, ग्राम प्रधान पिंकी जैसवार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वेद प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



