मीरजापुर। शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद, मिर्जापुर द्वारा दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम दिवस एथलेटिक्स, कुश्ती एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिता सब जूनियर/जूनियर/ सीनियर (बालक/बालिका) वर्ग में आयोजित की गई, कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती रिंकी कोल, विधायक छानबे द्वारा किया गया और साथ में तहसीलदार दीक्षा पांडे, डॉक्टर धर्मजीत प्राचार्य आदि रहे।
कार्यक्रम की संक्षिप्त रूप रेखा के बारे में श्री दिनेश कुमार,जिला युवा कल्याण अधिकारी, मिर्जापुर द्वारा बताया गया। कार्यक्रम के आयोजक बिमलेश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज की प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में हर्ष सरोज प्रथम ,वाजिद अली द्वितीय, तृतीय तेरस एवं जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में अर्पित मिश्र प्रथम प्रदीप यादव द्वितीय एवं शिव प्रसाद तृतीय रहे। एवं सीनियर बालक 1500 मीटर दौड़ में गोपाल प्रथम, पांचू राम द्वितीय तथा लवलेश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका 100 मीटर दौड़ में कोमल यादव प्रथम,सरिता पाल द्वितीय एवं अंशिका यादव तृतीय रही।बैडमिंटन सब जूनियर बालिका में अंजना विजेता एवं अंशिका उप विजेता रही, सब जूनियर बालक में आदित्य विजेता एवं आनंद देव उप विजेता रहे।
इसी प्रकार कुश्ती 55 केजी सब जूनियर बालक में संकित विजेता एवं रविन्द्र उप विजेता, जूनियर बालक 61 केजी हाशिम खान विजेता एवं आदाब उप विजेता रहे। गोला फेंक सीनियर बालक में सुमित यादव प्रथम, पंकज द्वितीय एवं रवि तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका लंबी कूद में सरिता पाल बनवा प्रथम रहे ।प्रतियोगिता में निर्णायक में श्री राम सकल यादव व्यायाम प्रशिक्षक , श्री अभय कुमार सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी , इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र यादव जी द्वारा किया गया।



