मीरजापुर। जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विकसित भारत 2047 यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि शुभम कुशवाहा यूथ आईकॉन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि रोशन सिंह यंग प्रोफेशनल्स राष्ट्रीय सेवा योजना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ व प्रोफेसर वीना सिंह पूर्व प्राचार्य जी.डी.बिनानी पी.जी. कॉलेज तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राम मोहन अस्थाना नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद मिर्जापुर तथा कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर आत्रेयी आद्या चटर्जी, प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश में युवाओं की आबादी सबसे अधिक है और सरकार इन युवाओं के द्वारा विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालित कर रही है। युवाओं को तकनीकी रूप से शिक्षित तथा अपने कौशल को बढ़ाना चाहिए जिससे सरकार के विजन विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
मुख्य अतिथि ने सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों को विस्तार से पी.पी.टी.के माध्यम से छात्रों को बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से युवा विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। जिससे कि राष्ट्र का निर्माण हो सके। विशिष्ट अतिथि रोशन सिंह ने विकसित भारत 2047 के अंतर्गत आयोजित युवा कनेक्ट कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा इसके उद्देश्यों को बताया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर वीना सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र ही है जो भविष्य निर्माण के लिए एक दूसरे की मदद करके राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक सिंह सर ने बताया कि यह हमारे कॉलेज के लिए बड़ा ही हर्ष का विषय हैकि देश के 88 कॉलेजों में से जी.डी. बिनानी पी.जी.कालेज का चयन हुआ है। निश्चित रूप से सरकार के द्वारा किए गए ऐसे प्रयासों की हम सराहना करते हैं तथा छात्रों से कहा कि वह अपने अंदर कौशल को बढ़ाएं तकनीकी जानकारी प्राप्त करें जिससे कि नेतृत्व क्षमताओं को बढ़ावा मिले और युवा समाज से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राम मोहन अस्थाना ने अंत में आभार प्रकट करते हुए कहा कि युवा कनेक्ट कार्यक्रम सिर्फ संवाद का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच प्रदान करता है युवा शक्ति को दिशा देने वाला भविष्य को मजबूत बनाने वाला एक सार्थक प्रयास है।
इस कार्यक्रम में युवाओं को नए अवसरों से जोड़ा जाता है आज कौशल और कनेक्टिविटी का युग है और जो युवा जितना अधिक जुड़ेगा उतना ही अधिक सीखता रहेगा प्रोफेसर राजमोहन शर्मा सर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहां की आपको अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य को प्राप्ति के लिए आपको अपनी सारी ऊर्जा लगा देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहां करते थे कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय योजना के पूर्व नोडल अधिकारी ऋषभ कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग से जेपी सिंह, वाणिज्य विभाग से श्रीमती सरिता, समाजशास्त्र विभाग से प्रोफेसर राजेश कुमार पांडे सर, भरत राज, अखिलेश कुमार पटेल मुख्य अनुशास्ता प्रोफेसर सुशील कुमार त्रिपाठी, गृह विज्ञान विभाग से श्रीमती अंकिता सिंह तथा बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।



