News

डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ता-पदाधिकारियो संग SIR की की समीक्षा; छुटे मतदाताओं के घर–घर सम्पर्क और सूचीबद्ध कर जोड़वाने का काम करें कार्यकर्ता: केशव मौर्य

मीरजापुर।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक व पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

 उप मुख्यमंत्री सभी मंचासीन अतिथियो संग पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया। साथ में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने आये हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहाकि वर्तमान समय में देश के 12 राज्यों के साथ उ0प्र0 में मतदाता गहन पुनरीक्षण का अभियान चल रहा है।

 हमारे सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण प्रत्येक बूथ पर बड़ी ही जिम्मेदारी पूर्वक BLO का सहयोग कर रहे हैं । उन्होंने यह भी बताया कि जिले में लगभग सभी बूथों पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य पूर्ण होने के कगार पर है। पार्टी द्वारा लगाए गए सभी बूथों पर बीएलए-2, बूथ प्रवासी तथा बूथ अध्यक्ष एवं बूथ पर निवास करने वाले पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी छुटे हुए मतदाताओं के घर–घर सम्पर्क कर सूची बद्ध कर जोड़वाने का काम करें, जिससे प्रत्येक बूथों पर शत प्रतिशत मतदाता सूची शुद्ध तैयार की जा सके।

 साथ में उन्होंने यह भी कहा कि किसी बूथ पर मतदाता छुटने न पाये इसका विशेष ध्यान दें। उप मुख्यमंत्री सभी बूथों पर लगाये गये BLA-2 का विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी /क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र श्रीमती सरोज कुशवाहा ने आये हुए मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य का एवं जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि जो बूथ शत प्रतिशत नहीं हैं।

 हमारे जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लगाये गये सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, BLA-2 के साथ मिलकर घर–घर सम्पर्क कर शत प्रतिशत मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा करें। कार्यक्रम का संयोजक एवं संचालन जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय ने किया।

 बैठक में मुख्य रूप से विधायक मड़िहान/पूर्व राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उ0प्र0 सोहन श्रीमाली, विधायक रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां श्रीमती शुचिस्मिता मौर्या, विधायक घोरावल अनिल मौर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, जिला प्रवासी डॉ0 धर्मवीर तिवारी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केशरी, ओम प्रकाश केशरी, अध्यक्ष नगर पंचायत कछवां श्रीमती मिताली जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, चेयरमैन डीसीएफ विजय कुमार मौर्य, मतदाता पुनरीक्षण के सह संयोजक एवं BLA-1 नगर विधानसभा चन्द्रांशु गोयल, मड़िहान विधानसभा के BLA-1 दिनेश वर्मा, मझवां विधानसभा के BLA-1 ज्ञान प्रकाश दूबे, छानबे विधानसभा के BLA-1 जय सिंह, चुनार विधानसभा के BAL-1 डॉ0 विजय सिंह के साथ – 2 जिले के सभी जिला पदाधिकारीगण एवं मोर्चों के जिलाध्यक्षगण, मंडल प्रभारीगण, मण्डल अध्यक्षगण तथा मतदाता गहन पुनरीक्षण के सभी मण्डल संयोजकगण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!