० एसआईआर प्रगति पर विशेष ध्यान दे अधिकारी, कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची न रहे वंचित
0 मृतक/शिफ्टेड मतदाताओ को मतदाता सूची अलग करते हुए घुसपैठियो को भी करे बाहर
0 माॅं विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियो के सर्व कल्याण हेतु की कामना
0 प्रेस वार्ता मे विकास कार्यो व एसआईआर प्रगति के सम्बंध मे दी जानकारी
मीरजापुर। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो व कानून व्यवस्था के प्रगति की समीक्षा कर जानकारी ली। बैठक में उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह उर्फ सिंह, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमांशकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृज भूषण सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, अध्यक्ष जिला पंचायत परिषद राजू कनौजिया, विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, मण्डल प्रभारी भाजपा सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने जनपद के चतुर्मुखी विकास, प्रशासनिक कार्य प्रणाली, जनता की समस्याओ का निस्तारण व जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियो तक पहुंचाने तथा कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा एसआईआर कार्यो की प्रगति की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि शासन द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र/गरीब व्यक्तियो तक समय से पहुंचाए। उन्होंने हर घर नल से जल योजना में गति देने का भी निर्देश दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहाकि अवैध रूप से जमीनो, पोखरो आदि कब्जा धारको के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि महिला से सम्बन्धित अपराध करने वाले अपराधियों को कड़ी-कड़ी से सजा दी जाए ताकि पुनः महिलाओं के साथ अपराध करने की हिम्मत न हो सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिको/मजदूरो का भुगतान समय से सुनिश्चित कर दिया जाए। ग्राम पंचायतो में लगने वाले ग्राम चैपालो में अधिकारियों द्वारा जन समस्याएं सुनी जाए तथा उसका त्वरित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहाकि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गरीब व्यक्ति कच्चे मकान व झोपड़ी मे न रहने पाए पूरी पारदर्शिता के साथ चिन्हित करते हुए आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिलाओं (विधवा), दिव्यांग जन जो पात्र हो उन्हें प्राथमिकता पर आवास उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास आवंटन व अन्य विकास कार्यो में जनप्रतिनिधिगण से भी वार्ता कर जानकारी ली जाए तथा बताए गए कार्यो पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआरएलएम समूह की महिलाओ को पोषाहार प्लांट लगाने हेतु प्रेरित किया जाए इसके अतिरिक्त भी यदि कोई छोटे-छोट प्लांट/यूनिट लगाया गया हो या लगाना चाहती है तो उन्हें सोलर पैनल से आच्छादित किया जाए। इस योजना में उनके लिए सोलर पैनल लगवाने हेतु 90 प्रतिशत की छूट दी गई। उन्होंने जनपद में बनाए गए अमृत सरोवरो के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एसआईआर प्रगति की समीक्षा उप मुख्यमंत्री ने बैठक मे जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहाकि कोई भी पात्र व्यक्ति/नागरिक मतदाता सूची से छूटने न पाए। पूरी पारदर्शिता के साथ शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है, शिफ्टेड मतदाता अथवा अपात्र का नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करे कि कोई भी घुसपैठिया किसी भी हाल में मतदाता सूची मे शामिल न हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई भी बीएलओ/कर्मचारी को किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु मार्ग निर्देशन मांगा जाता है तो उनकी भी सम्मानजनक रूप से समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची तैयार होना महत्वपूर्ण है ताकि पात्र नागरिक मतदाता को अपने मतदान का अधिकारी मिल सके। अन्त में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि तहसील, ब्लाक, थाना सहित अन्य विभागो में यदि कोई पार्टी का कार्यकर्ता किसी कार्य हेतु जाता है तो सम्मानपूर्वक उसकी बातो को प्राथमिकता पर सुना जाए तथा यदि कार्य जायज हो तो ससमय समाधान कर उन्हें अवगत भी कराया जाए, यदि कार्य नियमानुसार समाधान करने योग्य नहीं है तो उन्हें कारण सहित अवगत करा दिया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने एसआईआर प्रगति की जानकारी लेते हुए बताया कि जनपद में 98.2 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है शेष कार्य भी समय रहते पूर्ण करा लिया जाएगा। जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया गया है तो बीएलओ से भी मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान भी करा रहे है तथा एसआईआर कार्य में प्रगति हेतु गांव/मोहल्लो में लोगो को फार्म करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री जी द्वारा अष्टभुजा निरीक्षण गृह में प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता भी की गई। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर पहुंचकर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया तथा मां विन्ध्यवासिनी देवी से समस्त देश व प्रदेशवासियो का सर्व कल्याण की कामना की। भ्रमण के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बालेन्दु मणि त्रिपाठी, हेमंत सिंह, नितिन विश्वकर्मा, उदय सिंह पटेल, अशोक सिंह पटेल, दुर्गेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस शंकर सिंह चैहान के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहें।



