News

अष्टधातु मूर्ति चोरी की घटना से सम्बन्धित ₹20 हजार का इनामियाँ पाँचवाँ अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम ने शनिवार, 6 दिसंबर को प्रभारी निरीक्षक चुनार- विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम जमुई हाइवे अण्डरपास से ₹ 20 हजार के इनामियाँ अभियुक्त-पवन कुमार उर्फ पप्पू पटेल पुत्र अर्जुन पटेल निवासी बसाढ़ी थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा।

अष्टधातु की वेणुगोपाल की मूर्ति चोरी की उपरोक्त घटना में पूर्व में 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा अष्टधातु की मूर्ति वजन करीब-15 किग्रा को बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार-विजय शंकर सिंह, उप-निरीक्षक हरिशंकर यादव, मुख्य आरक्षी सुमित सिंह व विनय राय रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!