News

जमीनी विवादो अथवा रास्ते से जुड़े हैं मामले, तो उसका अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए दोनों पक्षों की उपस्थिति में निस्तारण करें: कमिश्नर

0 शासन क मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस

0 तहसील चुनार में मंडलायुक्त ने सुनी आए हुए फरियादियों की समस्याएं

मीरजापुर।  शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने तहसील चुनार में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।

 इस अवसर पर मंडलायुक्त के समक्ष प्राप्त 65 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर दो का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित किया गया कि यदि शिकायत में जमीन विवाद अथवा रास्ते से जुड़ा हुआ है तो उसका अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए दोनों पक्षों की उपस्थिति में निस्तारण करें।

 उन्होंने कहा कि यदि निस्तारण की गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार ईवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार कल्पना, राजस्व निरीक्षक तारकेश्वर मिश्रा, संजीव पांडेय आशीष सिंह, संतोष सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!