News

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज स्पेशल बूथ डे/विशेष अभियान का आयोजन

० सभी नगरीय निकायों के वार्डों में लगाए गए हैं एसआईआर विशेष कैंप/हेल्प डेस्क

मीरजापुर। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के क्रम में 7 दिसंबर रविवार को पूरे जनपद में “एसआईंआर विशेष अभियान दिवस/स्पेशल बूथ डे” आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी मतदान स्थल (बूथों) के अनुरूप ग्राम सचिवालयों, सभी विकास खंड मुख्यालयों, तहसीलों तथा नगरीय निकायों के कार्यालयों व वार्डों में हेल्प डेस्क/कैंप स्थापित किए गए हैं, जहाँ मतदाता सूची से संबंधित गणना प्रपत्र को भरने, एकत्रीकरण व डिजिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर संपादित किया जाएगा। मतदाताओं से भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा एवं साथ ही प्रपत्रों का एकत्रीकरण एवं डिजिटाइजेशन भी उसी दिन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के सभी वार्डों, गली-मोहल्लों में विशेष कैंप/ हेल्प डेस्क लगाकर, टीमों द्वारा घर-घर पहुँचकर जागरूकता और सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, जिससे निर्वाचक नामावली में शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित की जा सके।

  उन्होंने सभी योग्य नागरिकों, विशेषकर युवा मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष अभियान दिवस का लाभ उठाते हुए गणना प्रपत्र को भरने, डिजिटाइजेशन हेतु निकटतम हेल्प डेस्क पर अवश्य जाएँ।

उन्होने सभी ईआरओ,एईआरओ, सेक्टर्स मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर्स, बीएलओ, पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि अभियान को पूर्ण गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके लिए डीएम ने आज रविवार को भी बूथ वाले सभी विद्यालय खोलने के आदेश दिये है। ऐसे मे जनपद के सभी विद्यालय जहा बूथ है आज खुले रहेंगे। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!