Uncategorized

वर्ष 2025-26 में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर 54.67 करोड़ से अधिक का जुर्माना

0 प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान
0 वर्ष 2025-26 में चेकिंग अभियानों में करीब 7.96 लाख से अधिक यात्री किए गए प्रभारित
मीरजापुर।
प्रयागराज मंडल मण्डल रेल प्रबन्धक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/कोचिंग हरिमोहन के नेतृत्व में रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और आरामदायक यात्रा के साथ बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज मण्डल ने बिना टिकट अनियमित टिकट, अनबुक लगेज एवं गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाये। प्रयागराज मण्डल ने चेकिंग अभियान के साथ-साथ यात्रियों को जागरूक करने के लिए स्टेशनों पर स्टीकर, पोस्टर एवं एनाउंस के माध्यम से यात्रियों को उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के लिए निरंतर जागरूक करता रहता है।

प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से नवंबर माह तक चलाये गए चेकिंग अभियानों में बिना टिकट, अनियमित टिकट, अनबुक लगेज एवं गंदगी फैलाते हुए कुल 7.96 लाख यात्रियों को प्रभारित कर 54.67 करोड़ रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किए । इनमें से 3,78,154 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 32,73,27,546 रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किया गया। 3,96,133 यात्रियों को अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 21,60,78,389 रुपये जुर्माना वसूल किया गया । 22,566 यात्रियों के बिना बुक किए गए सामान एवं गंदगी फैलाने वालों से 33,14,124 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

प्रयागराज मण्डल में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के नवंबर माह में चलाये गए चेकिंग अभियानों में बिना टिकट, अनियमित टिकट, अनबुक लगेज एवं गंदगी फैलाते हुए कुल 1.19 लाख यात्रियों को प्रभारित कर 8.18 करोड़ रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किए । इनमें से 53,639 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 4,69,61,860 रुपये जुर्माने स्वरूप वसूल किया गया। 63,149 यात्रियों को अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 3,44,48,639 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। 2684 यात्रियों के बिना बुक किए गए सामान एवं गंदगी फैलाने वालों से 4,39,860 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

बिना टिकट यात्रा या अनियमित टिकिट के साथ यात्रा करना दंडनीय अपराध है। भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है या फिर दोनों हो सकते हैं। प्रयागराज मण्डल, उत्तर मध्य रेलवे अपने सभी सम्मानित रेल यात्रियों से अपील करता है कि असुविधा से बचने और सम्मान के साथ यात्रा करने के लिए उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!