News

मीरजापुर मंडलीय चिकित्सालय मे सीटी स्कैन सुविधा का केन्द्रीय मंत्री ने किया शुभारम्भ

मीरजापुर।
मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर मंडलीय चिकित्सालय मे सिटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ रविवार, 07 दिसंबर को अपराह्न मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति मे जिले की सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मा विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध मंडलीय अस्पताल प्रांगण में सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ होने से जनपदवासियों हेतु 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा संचालित रहेगी। आकस्मिक एवं न्यूरो संबंधित समस्याओ के होने पर अब इलाहाबाद बनारस अथवा प्राईवेट स्कैन सेंटरो की ओर मुखातिब नही होना पडेगा।

उन्होने नित निरंतर चिकित्सकीय सुविधाएं बेहतर करने के लिए संकल्पबद्ध एवं सतत लगे हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह के कार्यो की सराहना भी की। मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन मशीन की स्थापना की गयी है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल, छानबे विधायक रिंकी कोल, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, एसआईसी डा एसपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ फिजिशियन डा. सुनील सिंह सहित समस्त चिकित्सा शिक्षक (क्लीनिकल)/चिकित्सक एवं मेडिकल कालेज के छात्र उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!