मीरजापुर।
सोमवार, 8 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष/नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी की अध्यक्षता में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश की मंत्री श्रीमती मीना चौबे उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महामंत्री एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक रविशंकर पाण्डेय ने आये हुए मुख्य अतिथि एवं सभी मंचासीन जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए पूरा समय मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री को दिया। मुख्य अतिथि ने बताया कि SIR सम्बन्धी महत्वपूर्ण अभियान में लगाये गये जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ–साथ सभी जनप्रतिनिधिगण अपने–अपने बूथों के साथ अन्य बूथों पर भी जाकर बीएलए-2 और बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रवासियों के साथ बैठकर जो मतदाता छूटे हुए हैं, उन्हें चिन्हित कर उनका फॉर्म भरवाकर बीएलओ के साथ ऑनलाइन कराने में मदद करें। प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत SIR किया जाए इसकी समीक्षा करें। साथ में लगाये गये जनप्रतिनिधिगण से आग्रह किया कि सभी जनप्रतिनिधि अपने–अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथों पर उनका सहयोग करें, किसी प्रकार की समस्या न होने पाये।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां श्रीमती शुचिस्मिता मौर्या, जिला महामंत्री व बीएलए-1 मड़िहान दिनेश वर्मा, जिला सह संयोजक / बीएलए-1 नगर चन्द्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी व बीएलए-1 मझवां ज्ञान प्रकाश दूबे, बीएलए-1 चुनार डॉ0 विजय सिंह, मतदाता गहन पुनरीक्षण टीम के सदस्य मनोज सिंह, प्रमोद कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार बिन्द, डॉ0 अमित सिंहा, दिलीप पटेल, श्याम सिंह, रामशिरोमणि मौर्य, श्रीमती बिना सिंह, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती गीता यादव के साथ आई0टी0 से वीरेन्द्र कुमार मौर्य वीरू उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दी।



