मीरजापुर।
माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर युवा महोत्सव ‘सप्तरंग 2025’ का आयोजन सोमवार, 8 दिसंबर को डिफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय से संबद्ध मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही जनपदों के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, लोक गीत, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर चित्रकला, रंगोली एवं मेहंदी आदि विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रश्नोत्तरी में प्रथम: उत्कर्ष चौरसिया एवं जय कुमार गुप्ता (के.बी.पी.जी. कॉलेज); निबंध में प्रथम: नमीरा अली (अवधूत भगवान राम पी.जी. कॉलेज, अनपरा); रंगोली में प्रथम: कोशिकी वर्मा एवं श्रेया श्रीवास्तव (जी.बी.ए.एम.एस.); एकल लोक गीत में प्रथम: प्रीति देवी; एकल लोक नृत्य में प्रथम: श्रेया (अवधूत भगवान राम पी.जी. कॉलेज); पोस्टर में प्रथम: राधिका (के.बी.पी.जी. कॉलेज)। द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ताओं में कृष्ण अग्रवाल एवं मानस मिश्रा (घनश्याम बिनानी एकेडमी), शीलू शुक्ला एवं जिज्ञासा दुबे, अंजली विश्वकर्मा, वर्षा गुप्ता एवं मुस्कान पांडेय, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, नित्या त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
मुख्य अतिथि आयुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने ‘सप्तरंग 2025’ को युवा प्रतिभा निखारने वाले सांस्कृतिक मंच के रूप में सराहा। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य माँ विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज प्रो. संजीव सिंह, प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव पूर्व कुलपति, प्रो. रविन्द्र खरवार एवं पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का सम्मान किया तथा छात्र विकास पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. शोभा गौंड ने की। संचालन संयोजक एवं कुलसचिव रामनारायण, सह-संयोजक प्रो. नम्रता मिश्रा एवं डॉ. कुलदीप पांडेय ने संयुक्त रुप से किया।
प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी (के.बी.पी.जी. कॉलेज), प्रो. अशोक कुमार सिंह प्राचार्य (जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज), प्रोफेसर भवभूति मिश्र, डॉ रितु सिंह प्राचार्य के एम पी जी कॉलेज सहित सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र एवं जनपद के गणमान्य जनो मे जिला प्रचारक रजत प्रताप, जिला कार्यवाह नीरज द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।



