News

ब्लेड वार कांड के मुख्य आरोपी का गंगा मे उतराया मिला शव, आत्महत्या की आशंका; धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने मे विफल होने पर युवती का गला रेत किया था लहुलूहान

मीरजापुर। शहर के चर्चित गणेशगंज ब्लेड वार कांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार, 9 दिसंबर की सुबह उसका शव सिटी कोतवाली क्षेत्र के महर्षि घाट के पास गंगा में तैरता हुआ मिला। ब्लेड वार के मुख्य आरोपी अब्दुल की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ऐहतियातन पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

 माना जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से अब्दुल ने आत्महत्या की है, लेकिन मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। बता दें कि गणेशगंज ब्लेड वार के जिस मुख्य आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ शव आज गंगा में तैरता हुआ पाया गया, वह 72 घंटे से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। एक युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

 उल्लेखनीय है कि धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना पाने मे असफल रहने पर आरोपी ने हिन्दू युवती का ब्लेड से गला रेत कर लहुलूहान कर दिया था। गंभीर अवस्था मे उसे वाराणसी ले जाया गया, जहा उसका उपचार चल रहा है। इसके बाद परिजन व हिंदू संगठनो एवं जनप्रतिनिधिगण सहित वैश्य समाज के नेताओ द्वारा आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए संवैधानिक ढंग से माग की जा रही थी।

 इस बीच पुलिस ने युवक द्वारा युवती पर ब्लेड से वार करके चोट पहुंचाने से सम्बन्धित 7 अभियुक्त/अभियुक्ताओ को धारा 109(1), 61 बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार कर सोमवार, 8 दिसंबर को जेल भी भेजा है।

 घटना के षड़यत्र में शामिल गिरफ्तार अभियुक्तों मे मुख्य आरोपी के जीजा रूस्तम खाँ पुत्र सरूल्ला निवासी कुरैशनगर रामबाग, दीदी शमायरा उर्फ धन्नो पत्नी रूस्तम खाँ, जीजा गुलाम साबिर उर्फ कल्लू पुत्र गुलाम नबी, दीदी शायरा पत्नी गुलाम साबिर उर्फ कल्लू, चाचा कल्लू उर्फ निजामुद्दीन पुत्र गुलाम रसूल, चाचा मुन्ना उर्फ बदरूद्दीन पुत्र स्व0 गुलाम रसूल और दोस्त वारिस उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल हबीब शामिल है। अब तक नौ लोगो की गिरफ्तारी इस मामले मे हो चुकी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!