दस दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी में कलाकारों की हो रही सांस्कृतिक प्रस्तुति
मीरजापुर। परिक्षेत्रीय ग्रामोंद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि उ० प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 08 दिसंबर से 10 दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का आयोजन बी०एल०जे० ग्राउण्ड, महुवरिया मीरजापुर में किया जा रहा है। प्रदर्शनी में दूसरे दिन लोकगायक विद्या सागर प्रेमी द्वारा अपनी टीम के साथ लोकगीत प्रस्तुत किया गया, जिसका प्रदर्शनी में आये लोगो द्वारा लुफ्त उठाया गया। प्रदर्शनी मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहो द्वारा लगाये गये स्टॉलो से लोगो द्वारा नमकीन, चिप्स, पापड, तेल, आचार, मुरब्बा, लकडी के सामान, स्लीपर इत्यादि सामानों का कय काफी मात्रा मे किया जा रहा है जिससे समूह की महिलाओं को मीरजापुर में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है और इनके आमदनी में वृद्धि हो रही है। साथ ही साथ प्रदेश व विभिन्न राज्यो/स्थानो से आये हुए खादी एवं ग्रामोद्योगी इकाईयों द्वारा कुर्ता, पायजामा, सदरी, आयुर्वेदिक दवाईयाँ, अचार, फर्नीचर, मुरब्बा एवं कश्मीरी साल व स्वेटर, कॉकरी इत्यादि सामान तथा खादी के वस्त्र लगाये गये हैं। प्रदर्शनी में लगभग 120 स्टॉल लगे हैं, जिससे प्रदर्शनी में भारी संख्या में भीड देखने को मिल रहा है। कन्नौज से आये स्टॉल द्वारा लगाये गये इत्र को खरीदने एवं मीरजापुर के स्टॉल द्वारा लगाये साबुन को खरीदने हेतु काफी भीड़ देखने को मिला। यह प्रदर्शनी 17 दिसंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।



