News

विन्ध्य मानवाधिकार भूषण से नवाजे गए ग्रीन गुरु
मीरजापुर।
अंतराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण (भारत) द्वारा सामुदायिक भवन के सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम एवं संगोष्ठी तथा सम्मान समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार दिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय न्यायीक मानवाधिकार संरक्षण इकाई मीरजापुर/विन्ध्याचल मंडल द्वारा विन्ध्य मानवाधिकार भूषण सम्मान 2025 को मुख्य अतिथि स्नातक एम .एल .सी. आशुतोष सिन्हा ने अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु प्रधानाचार्य शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा द्वारा 01 जुलाई 2015 से लगातार प्रतिदिन किये जा रहे पौध रोपण के उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यावरण रक्षक का सम्मान प्रदान किया। सम्मान” के रूप में अंगवस्त्रम व प्रस्सति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को इन्सुलिन का पौध व संयोजक सुनील पांडेय को गुग्गुल व लिली का पौध ग्रीन गुरु जी ने सप्रेम भेंट किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!