अपना (दल) एस पार्टी के समस्त विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न
मिर्जापुर।
अपना दल एस पार्टी के विधानसभा छानबें की मासिक बैठक 10 दिसम्बर 25 को लालगंज छानबें विधायक जन संपर्क कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा व जिलाध्यक्ष इ. रामलौटन बिंद उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम भारत के महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूती से लडने व लड़ाने पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार किया गया । दूसरा एजेंडा बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए निर्देशित भी किया गया व पिछली कार्यवाही की पुष्टि भी की गई।
छानबे मा० विधायक श्रीमती रिंकी कोल ने कहा कि पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करते हुए एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक वोटर से मिलकर वोटिंग कराना ही मजबूत कार्यकर्ता की पहचान होती है। उन्होंने कहा पहले अपने क्षेत्र में जब आप मजबूत होकर अपने क्षेत्र में जरूरतमंद व्यक्तियों के सुख-दुख में शामिल होते हैं और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के हर एक योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराते हैं यही आप सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ का मुख्य उद्देश्य होता है। उन्होंने अपने संगठन में अनेकता में ही एकता का सूत्र है। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि सुख दुख में पूरा संगठन उनके मदद के लिए खड़ा रहेगा। संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लालबहादुर सिंह पटेल, वरिष्ठ पदाधिकारी शशिकांत सिंह पटेल, प्रदेश सचिव छात्र मंच दिलीप सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष जोन प्रभारी हलिया गुलाब बहादुर सिंह पटेल, जिला सचिव विकास सोनकर, जिला सचिव महीला मंच निशा बिंद, विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष चरन सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच समसुद्दीन, जोन अध्यक्ष लालगंज अखिलेश बिंद, जोन अध्यक्ष जिगना अवधेश पाल, जोन अध्यक्ष रतेह जनार्दन कोल, जोन उपाध्यक्ष हलिया उमेश पटेल, सेक्टर अध्यक्ष कोठी राकेश बिंद, सेक्टर अध्यक्ष लालगंज राजनाथ मौर्य आदि लोग मौजूद रहें।
*मड़िहान विधानसभा मासिक समीक्षा बैठक* बेलहर विक्सी पुल के रोहतास मैरिज लॉन में अध्यक्षता मड़िहान विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी दिनेश वियार विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव किसान मंच राम समूझ सिंह पटेल व अति विशिष्ट अतिथि अहरौरा जोन प्रभारी अरुणेश सिंह उपस्थित रहे। संचालन अहरौरा जोन अध्यक्ष भगवान दास प्रजापति ने की। इस दौरान जोन अध्यक्ष पप्पू विश्वकर्मा, सदानंद सिंह पटेल, भगवती देइ, रामानंद प्रजापति, बालकिशन बियार, जोन उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह पटेल सहित सेक्टर अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
*नगर विधानसभा मासिक समीक्षा बैठक * नगर विधानसभा अभिभावक श्रीमती नमिता केशरवानी के निवास पर नगर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय पटेल विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल व नगर विधानसभा अभिभावक श्रीमती नमिता केशरवानी अति विशिष्ट अतिथि जिला मीडिया प्रभारी श्री शंकर सिंह चौहान उपस्थित रहे। इस दौरान अल्पसंख्यक मंच जिला उपाध्यक्ष आरिफ अली मंसूरी, विधानसभा उपाध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, विधानसभा सचिव राम सुंदर सिंह पटेल, नगर जोन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरवानी, विंध्याचल जोन अध्यक्ष डां श्याम कुशवाहा, कोन जोन अध्यक्ष अर्जुन सोनकर, श्रीमती पूनम सिंह पटेल, श्रीमती रेनू भारतीया, रोशनी जहां खान, श्रीमती शांति विश्वकर्मा, श्रीमती शिल्पी विश्वकर्मा, श्रीमती मनु प्रियदर्शनी, सेक्टर अध्यक्ष अनीश खान, सक्रिय सदस्य इश्तियाक मंसूरी, बूथ अध्यक्ष सोनू गुप्ता, रोहित सोनकर, अमरेश चंद्र मौर्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर विधानसभा की बैठक में मुख्य अतिथि द्वारा श्रीमती रेणु भारतीय को नगर विधानसभा महिला मंच का अध्यक्ष घोषित किया गया और श्रीमती पूजा खत्री जी को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाई गई।
*मझवा विधानसभा की बैठक संपन्न* बैठक ग्राम पंचायत पंडितपुर, विधानसभा सचिव राहुल ओझा के निवास पर आहत हुई। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका बेलदार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य एवं संचालन भटौली जोन अध्यक्ष मनोज कुमार बिंद ने की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष आनंद तिवारी, विधानसभा कोषाध्यक्ष संजय पटेल, श्रमिक मंच के विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार बिंद, भटौली जोन अध्यक्ष मनोज कुमार बिंद, कछवा जोन अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल, सेक्टर अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, शिक्षक मंच विधानसभा अध्यक्ष गौरव दुबे, सेक्टर अध्यक्ष गोविंद कुमार बिंद, सेक्टर अध्यक्ष विजय बहादुर बिंद, सेक्टर अध्यक्ष अजय कुमार, जोन सचिव भटौली बृजलाल बिंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*चुनार विधानसभा की मासिक बैठक* चुनार विधानसभा के डाक बंगला टेडुआ बाबा नरायनपुर में विधानसभा अध्यक्ष श्री वरुण पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी डॉ नरेंद्र पटेल विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच डॉ आर के पटेल, प्रदेश सचिव सतीश बिंद उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धनंजय पटेल, जोन अध्यक्ष विकास पटेल, रोशन सिंह, डॉ सूरज प्रजापति, लालता प्रसाद ,जीतेन्द्र पटेल ,कमलेश सिंह, गौरव पटेल, अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, रविशंकर भाई, नीतीश कुमार पटेल, शारदा पटेल, कल्पनाथ, अमरनाथ, डॉ राजेश पटेल, रामसखी, अशोक प्रधान, शाहिद अली, धवल कुमार, सलीम भाई, रामाश्रय गिरी, ब्रिजेश कुमार, राममिलन गिरी, हरदेव सिंह, अलीजान, प्रभावती देवी, मंजू , उषा, रामसूरत, दीनानाथ गिरी, बिंदु पटेल व अन्य लोग मौजुद रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।



